1222 1222 122
तुम्हारे वास्ते मुश्किल नही था
तुम्हारा पर जरा भी दिल नही था/1/
अगर तुम चाहते तो निभ ही जाता
मैं चाहत में मगर शामिल नही था/2/
हैं बदले बदले से सरकार मेरे
यूँ लहजा पहले तो चोटिल नही था/3/
वो खुद कर लेता है हर फैसला अब
वो अब से पहले तो आदिल नही था/4/
वो रहता है मुझी में सांस बनकर
मैं ही उसके जहन दाखिल नही था/5/
बदल लेता है रस्ता देख हमको
वो इतना तो कभी बेदिल नही था/6/
वो सजदे में इबादत में था शामिल
मगर मेरा कभी मंजिल नही था/7/
न बदला मैंने नंबर फिर भी अपना
यूँ तो उम्मीद माशा तिल नही था/8/
समझता था बखूबी बेबसी वो
जरा मगरूर था जाहिल नही था/9/
सिसकता था जफा करके बहुत वो
सितमगर था मगर कातिल नही था/10/
नजर आते न अब मंजर सुहाने
नजारत यूँ कभी बोझिल नही था/11/
वो दुश्मन है मेरा महबूब भी है
मैं इतना पहले तो क़ाइल नही था/12/
दुखाता है वो अक्सर ही मेरा दिल
बहुत था शाद जब माइल नही था/13/
ये आंसू और ये हिचकी और आहें
कभी इस तर्ह मैं बिस्मिल नही था/14/
आदिल - जज /क़ाइल -प्रभावित /माइल - आसक्त /बिस्मिल - घायल
No comments:
Post a Comment