Monday, 28 December 2020

ये जो तुम हालचाल पूछते हो

2122 1212 22 
ये जो तुम हालचाल पूछते हो 
खूब मुश्किल सवाल पूछते हो

देख कर भी तबाही के मंजर
बेखबर बन कमाल पूछते हो

अश्क तन्हाई हसरतें चाहत
ना उम्मीदी बेहाल पूछते हो

शर्त जीने की खामोशी हैं यहां 
दफ्न दिल के मलाल पूछते हो

अर्जियां खुदखुशी की हाथों में 
आप ख्वाबों खयाल पूछते हो

रोज होती गुजर है फाको में 
आप खुशरू सा हाल पूछते हो

No comments:

Post a Comment