2122 1212 22
बात कोई अगर नही होती
हर खुशी मुख्तसर नही होती/1/
दरमियाँ फासले नही होते
जिंदगी बे खबर नही होती/2/
ज़िक्र मुश्किल का सुन के रिश्तों में
भाग दौड़ इस कदर नही होती/3/
गर सितारे न होते गर्दिश में
कोई आफत ही सर नही होती/4/
लोग जिंदा दिली से मिलते हैं
मुस्कुराहट ही भर नही होती/5/
जिंदगी की भी सांझ होती है
खूबसूरत मगर नही होती/6/
और सब जिंदगी में होता है
जिंदगी खास कर नही होती/7/
No comments:
Post a Comment