2122 1122 1122 22
मरने जीने का ही बस एक ये किस्सा न बने
कोई मकसद तो बने जिंदगी बेजा न बने/1/
क्या भला फायदा है ऐसे बड़ा होने से
जो कि कमजोर का बेबस का सहारा न बने/2/
कल तेरे साथ बहुत वक़्त गुजारा हमने
अब यही बात कहीं शह्र में चर्चा न बने/3/
सबको ही है ये गिला मुझको बहुत कम है मिला
ये शिकायत ही कहीं रंज का जरिया न बने/4/
गर तसल्ली से पढ़े होते समझते दुनिया
अब तो मतलब बिना कोई कहीं रिश्ता न बने/5/
No comments:
Post a Comment