22 22 22 22 22 2
मुश्किल के लमहात न पूछो अच्छा है
रहने दो कुछ बात न पूछो अच्छा है/1/
किसको फुर्सत है कोई देखे इतना
बस्ती के हालात न पूछो अच्छा है/2/
हम अपनी औकात छिपाए फिरते हैं
खामोशी की बात न पूछो अच्छा है/3/
जब मैं रोता हूँ तो आँसू हँसते हैं
दिल के यूँ जज्बात न पूछो अच्छा है/4/
मंदिर मस्जिद राम नही लिक्खुंगा मैं
श्रद्धा की तुम जात न पूछो अच्छा है/5/
रात के आगे है इक रात बड़ी लम्बी
किस्मत के आफ़ात न पूछो अच्छा है/6/
फिरकी फोटू कंचे चूरन बूड्ढी बाल
बचपन की सौगात न पूछो अच्छा है/7/
चौका चूल्हा बिस्तर तकिया सर सर है
छप्पर की बरसात न पूछो अच्छा है/8/
ख्वाबों में बस कुछ कुछ बेहतर लगती है
जिंदगी के हैहात न पूछो अच्छा है/9/
जिन पर महफ़िल लूट लिया है बंदे ने
कैसे थे नग्मात न पूछो अच्छा है/10/
No comments:
Post a Comment