1212 1122 1212 22
तीमारदारी की अच्छी मिसाल देता है
मैं रो पड़ूँ तो मुझे वो रूमाल देता है/1/
बेफिक्र रहता है यूँ तो मेरी तरफ से वो
यूँ जाग कर भी कई शब निकाल देता है/2
गुजार देता है फाकाकशी में ही हर दिन
वो तंगहाली को रोज़े की ढाल देता है/3/
हर एक सुब्ह जरूरत की कौल आती है
हर एक शाम उसे कल पे टाल देता है/4/
चले है रोज मुसलसल नया तमाशा यहाँ
ये घर गरीब का अचरज में डाल देता है/5/
No comments:
Post a Comment