2122 2122 212
खौफ़ से नजरें मिलाओ तो सही
दो घड़ी हँस कर दिखाओ तो सही/1/
भाग जायेंगी लजा कर मुश्किलें
मुश्किलों में मुस्कुराओ तो सही/2/
तूने जो दुनिया बता भेजा खुदा
है कहाँ दुनिया बताओ तो सही/3/
झूठ और मौका परस्ती हर कदम
इस जहन्नुम से बचाओ तो सही/4/
जिंदगी अच्छी लगेगी देखना
भूल कर गम मुस्कुराओ तो सही/5/
खुशनुमा गुजरेगा हर लम्हा हुजूर
कामनाओं को हटाओ तो सही/6/
हर समय मत कोसिये हालात को
युक्ति के दीपक जलाओ तो सही/7/
तानों को हथियार बना आगे बढ़ो
खुद को यूँ भी आजमाओ तो सही/8/
No comments:
Post a Comment