122 122 122 122
हमे दिल लगाने इजाजत नही है
हमारे लिए ये मोहब्बत नही है/1/
निगाहे तो मिलती इधर भी है लेकिन
किसी दिल मे रहने की किस्मत नही है/2/
वफाओं के बदले मिले बस वफा ही
जहाँ में अब ऐसी शराफत नही है/3/
ये अश्कों का दरिया बहा है अचानक
हमे यूँ तो रोने की आदत नही है/4/
खुशी जीस्त से छीन लो चाहे जितनी
अजल के तो पाले मुरव्वत नही है/5/
रविश हमने दुनिया की देखी है सारी
हमें और अब कोई चाहत नही है/6/
No comments:
Post a Comment