1222 1222 1222 1222
सुधारों अब दशा भगवन तेरे दर्शन की ख्वाहिश है
पड़े हैं सुने सब मंदिर तेरे कीर्तन की ख्वाहिश है/1/
हुए बेचैन अब घर में ही रह हम बंदियों जैसे
खुले वातावरण में अब जरा विचरण की ख्वाहिश है/2/
भरा है मन बहुत संवेदना हिन देख लोगों को
व्यथित मन में बहुत अब शोर की क्रंदन की ख्वाहिश है/3/
हुई क्यूँ ऐसी ये दुनिया भला कारण है क्या इसका
इसी पर अब मनन की और गहन चिंतन की ख्वाहिश है/4/
जगत जकड़ा हुआ अज्ञानता के घोर अंधेरों में
उजालों की नयी किरणों के अब सृजन की ख्वाहिश है/5/
अजब सी इक हवा का डर है पसरा सबके हृदय में
सभी खुशहाल और भयमुक्त हो ये मन की ख्वाहिश है/6/
तेरे चरणों में ही दिन रात मेरे जैसे हों गुजरे
तेरे दर पर ही निकले दम मेरे जीवन की ख्वाहिश है/7/
मनाएँ फिर तेरा उत्सव बड़े हर्ष और उल्लासों से
तू कर दे पहले सी दुनिया ये अब जन जन की ख्वाहिश है/8/
नही हो भेद रत्ती भी किसी के वास्ते मन में
दिखे चहुंओर बस सौहार्द इस किंचन की ख्वाहिश है/9/
खड़े हैं दर पे तेरे बन के याचक हम प्रभू कब से
दरस की लालसा ही बस प्रभू निर्धन ख्वाहिश है/10/
नही राधा नही मीरा सुदामा ना मैं उद्धव हूँ
मै अदना हूँ अकिंचन हूँ तेरे चरनन की ख्वाहिश है/11/
भंवर में है फंसी नैया लगा दो पार हे भगवन
बड़ा बेबस हुआ है आमजन वंदन की ख्वाहिश है/12/
उठी है हूक सी मन में तुम्हारे द्वार आने की
लगी जो प्यास दर्शन की बुझा नयनन की ख्वाहिश है/13/
No comments:
Post a Comment