Tuesday, 15 September 2020

तमन्ना आरजू उम्मीद धोखा चीज क्या है जी

1222 1222 1222 1222 
तमन्ना   आरजू   उम्मीद   धोखा  चीज  क्या  है जी
गुमां  जाता  रहा  मेरा  कि   रिश्ता चीज  क्या है जी/1/

जरूरत  ने  भगाया इस कदर  है  उम्र  भर  मुझको
भुला  बैठा  तसल्ली क्या है सपना चीज क्या है जी/2/

मै  बस  जद्दोजहद में  कश्मकश में  ही  रहा उलझा
कभी भी जान  न पाया  कि  जीना चीज क्या है जी/3/

जुबां कुछ  और दिल में और  दोहरेपन जो जीता है
भला  कैसे  वो  बतलाए नजरिया  चीज क्या है जी/4/

मेरी अम्मा  मेरी अम्मा जो कह कर कल झगड़ते थे
बड़े   होकर  वही  कहते हैं  अम्मा चीज क्या है जी/5/

कहीं  आंधी  कहीं  बारिश  कहीं  पर हादसा बरपा
हजारों   राह   महशर  के  करोना चीज क्या है जी/6/

संभलता  एक  ही  हमसे  नही  किरदार  है अपना
तुम्हारे  वास्ते  दस  बीस  होना  चीज  क्या  है  जी/7/

मचा लो  शोर भी  कितना  चला लो प्रोपेगेंडा कुछ
खबर है मुल्क को खालिस बनना चीज क्या है जी/8/

जो  अपनी  ही  कहानी  में  रहा गुमनाम है हरदम
भला  कैसे  बतायेगा  कि किस्सा चीज क्या है जी/9/

बहुत  कुछ  जान  पाने में रहा नाकाम हूँ अब तक
पिता  होते तो बतलाते  ये दुनिया चीज क्या है जी/10/

No comments:

Post a Comment