2122 1122 1122 22
एक अहसास कभी दिल से मिटाया न गया
जाने वो कौन था अपना या पराया न गया/1/
वो खयालो मे तो आते ही रहे हैं अक्सर
पर हकीकत में तो उनसे कभी आया न गया/2/
दिल में क्या उनके है ये तो वो ही जानेंगे मगर
हमसे वो शख्स कभी दिल से भुलाया न गया/3/
उम्र भर जिन पे की है जां ये निछावर हमने
हाले-दिल उनको कभी हमसे बताया न गया/4/
हम कभी रूबरू न हो ये रजा उनकी ही थी
फिर भी बाजार में चेहरा क्यूँ छुपाया न गया/5/
मेरी बर्बादियों के चर्चे वो करता है बहुत
मुझसे तो उनका कोई राज सुनाया न गया/6/
जो थी नाराजगी ना मौत से भी दूर हुई
कब्र पर आ के ही दो फुल चढाया न गया/7/
No comments:
Post a Comment