2122 1122 1122 22
पास से गुजरी है हर दफ़्अ किनारा करके
जिंदगी लौट के आयी न दुबारा करके/1/
हम तो मायूस ही हर बार हो के लौटे हैं
जाने वो कौन थे जो आए नज़ारा करके/2/
हर कदम पर ही नया एक सबक मिलना है
जिंदगी ने है बताया ये इशारा करके/3/
दरमियाँ फासलों से राब्ते ही हल्के हुए
फायदा क्या है भला ऐसा खसारा करके/4/
ख्वाब सिरहाने ही बैठे हुए हैं आकर के
नींद आंखों से नदारद है हरारा करके/5/
रोक ले आंसूओ को पलकों में कूवत वो नही
हमने देखा है बहुत बार असारा करके/6/
घाव गिनने को जो बैठोगे तो थक जाओगे
इस कदर चोट मिली दिल को बिचारा करके/7/
घर से निकलो तो जरूरत को छिपा कर निकलो
लूट लेती है ये दुनिया तो सहारा करके/8/
मुद्दतों बाद मुलाकात हुई ख्वाबों में
जिंदगी लौट गयी फिर से मदारा करके/9/
जिंदगी तुझसे शिकायत है हजारों लेकिन
रूठता कौन है इस तर्ह इजारा करके/10/
खसारा - नुकसान
हरारा - धोखा
असारा - कैद
मदारा - समझौता
इजारा - एकाधिकार
No comments:
Post a Comment