2122 1212 22
थोड़ा है थोड़े की जरूरत है
जिंदगी फिर भी खूबसूरत है/1/
ख्वाब बिन जिंदगी अधूरी है
ख्वाब मिल जाए जीस्त जन्नत है/2/
खाक है जिस्म खाक है दौलत
राएगाँ नाम ठाठ शोहरत है/3/
रोज रोते नया ही मातम इक
दौर सहमा डरा है आफत है/4/
अजनबी की तरह मिली है मगर
जिंदगी आखिरी जरूरत है/5/
हर कदम पर नयी मुसीबत इक
हर कदम पर ही बस कयामत है/6/
सांस के बदले जिंदगी है मिली
जिंदा रहना महज रवायत है /7/
दूर से ही भली लगे है बस
दर असल जिंदगी एक आफत है/8/
रोज़ देती नया प्रलोभन इक
हर कदम जिंदगी नसीहत है/9/
छोड़ जाता है वक़्त अपने निशाँ
वक़्त ही एक बस हकीकत है/10/
जीस्त जद्दोजहद में उलझी है
अब कहाँ शायरी की फुरसत है/11/
दिन निकलता है रात होती है
जी रहे हैं यही गनीमत है/12/
कुछ न पहचान मेरी तेरे सिवा
कितनी गुमनाम मेरी शोहरत है/13/
No comments:
Post a Comment