12122 12122 12122
इक उम्र के बाद हाल पूछा नही है जाता
कबाड़ से कुछ सवाल पूछा नही है जाता/1/
उधड़ ही जाती है हो पुरानी परत कोई भी
दिवार से अब मलाल पूछा नही है जाता/2/
गुजर रही मखमली लिहाफ़ो में रात जिनकी
कभी कुछ उनसे फिल्हाल पूछा नही है जाता/3/
कदम कदम पे कयामतों की ही बारिशें हैं
नही किसी की मजाल पूछा नही है जाता/4/
उम्मीद है आरज़ू तमन्ना सभी दिलों में
जरूरतें हैं कमाल पूछा नही है जाता/5/
No comments:
Post a Comment