221 2121 1221 212
देखे जो दूर से सभी अच्छा दिखाई दे
ढलती उमर में दिल भी ये बच्चा दिखाई दे/1/
जब बोलते हैं लाग लपेटी हुई जुबाँ
दोहरा चरित्र चाल ये चेहरा दिखाई दे /2/
नफरत के बीज बो वो रहे इस कदर यहाँ
हर एक शख्स आज अदू सा दिखाई दे/3/
फिर हो गया है हादसे पर हादसा कोई
फिर देखिए नया कोई चर्चा दिखाई दे/4/
उल्फत के सारे लफ्ज़ मआनी बदल गये
दर दर पे आज इश्क तमाशा दिखाई दे /5/
No comments:
Post a Comment