1212 1122 1212 22
कोई चराग जलाओ बहुत अंधेरा है
उजाले ढूंढ के लाओ बहुत अंधेरा है/1/
जो बस्तियों में नही दिखता है कभी सूरज
वहां भी शम्स उगाओ बहुत अंधेरा है/2/
बहुत उदास परेशान सी है ये दुनिया
जरा सा हंस के निभाओ बहुत अंधेरा है/3/
तमाम उम्र चले पर नही मिली मंजिल
कोई उम्मीद जगाओ बहुत अंधेरा है/4/
जहां में अम्नो अमां की बड़ी जरूरत है
फिजा में खुश्बू उगाओ बहुत अंधेरा है/5/
मुजाहिदों ये वतन सांझे की विरासत है
लहू को यूँ न लजाओ बहुत अंधेरा है/6/
No comments:
Post a Comment