2122 1122 1212 22
खंडहर जैसे भला घर में कौन रहता है
आप बाहर हैं तो भीतर में कौन रहता है/1/
लोग सारे यहां पत्थर की तरह दिखते हैं
शोर फिर कैसा है मिंबर में कौन रहता है/2/
जह्न के साथ दिखी कब जुबां तेरी ये बता
दिल तेरे कौन है ठोकर में कौन रहता है/3/
संग कितनी ही दुआएँ भी तेरे चलतीं हैं
तूने देखा कहां लश्कर में कौन रहता है/4/
राह तकती है वो दहलीज तेरा आज तलक
ढूंढता किसको तू दर दर में कौन रहता है/5/
रोज़ दम तोड़ती उम्मीद आरज़ू हसरत
हर समय कहकहों के घर में कौन रहता है/6/
कौन देता है भला साथ उम्र भर के लिए
ये खुदा जाने कि अवसर में कौन रहता है/7/
No comments:
Post a Comment