212 212 212
चांद को इत्तिला दीजिए
मुंतजिर हैं बता दीजिए/1/
चांद करता है बदमाशियाँ
चांद को कुछ सजा दीजिए/2/
छत पे मंडराता है रात भर
रख लूं पहलू में ला दीजिए/3/
या करो यूँ उसे बांध कर
बाम पर ही टिका दीजिए/4/
चांद शातिर बहुत है मियां
फांस तगड़ी जरा दीजिए/5/
गिर न जाए कहीं सर पे ही
गांठ अच्छी लगा दीजिए/6/
बदगुमानी में है चांद कुछ
सामने आईना दीजिए/7/
मेरे महबूब की इक झलक
चांद को बस दिखा दीजिए /8/
No comments:
Post a Comment