2122 1122 1122 22
बस तसल्ली है दिलासा है खुदा खैर करे
हर खुशी जैसे कि धोखा है खुदा खैर करे/1/
रात के बाद है उम्मीद सहर होगी ही
आस कुछ बाकी है अच्छा है खुदा खैर करे/2/
जिंदगी कांच है और आदमी तो पत्थर है
बस नया रोज़ तमाशा है खुदा खैर करे/3/
कुछ नकाबों ने पहन रक्खे हैं चेहरे यारों
बेबसी खौफ़ का साया है खुदा खैर करे/4/
ठीक हो जाएगा सब दिल में तसल्ली रख बस
कब तलक और ये सुनना है खुदा खैर करे/5/
आखरी सांस तलक आस नही छोड़ी है
जाने क्या रब का इरादा है खुदा खैर करे/6/
No comments:
Post a Comment