221 2121 1221 212
कैसा ये दौर कैसे यहाँ यार हो गये
अच्छे भले भी देखिए बीमार हो गये /1/
बदली हुई हवाओं का लगता है ये असर
बच्चो के बे अदब सभी संस्कार हो गये /2/
अम्नो अमां थे कल जहाँ खुशियाँ बहार थी
दहशत ही अब वो मुल्क के मेयार हो गये /3/
नफरत भरी हुई है यहाँ दिल मे आजकल
कैसे फिजाएं मुल्क के खूँ बार हो गये/4/
मजलूम की यहाँ पे हिफाज़त करेगा कौन
जिम्मे था जिनके काम वो बेकार हो गये/5/
चेहरे जो खिलखिलाते थे मायूस से दिखे
जब से ही घर के बीच में दीवार हो गये /6/
माँ बाप एक कोने में दुबके मिले हैं अब
बेटे के भी तो अब नये परिवार हो गये/7/
होली दिवाली ईद रवायत लगे है अब
मंहगे ही सारे आजकल त्योहार हो गये/8/
आने ही वाली है कोई शामत यहाँ पे अब
तब बदले बदले से मेरे सरकार हो गय/9/
करता रहा सितम वो बड़े ही मजे मजे
शिकवा किया जो हमने गुनहगार हो गये/10/
No comments:
Post a Comment