1222 1222 1222 1222
मेरे सरकार लखदातार मेरी नफरत बदल देना
मुझे औकात में रखना मेरी फितरत बदल देना/1/
जमीं पर पांव हो मेरे भले सर आसमाँ छू ले
कदम बस डगमगाए मत बुरी हर लत बदल देना/2/
जुबाँ पर तल्खियांँ आए न लहजा ही कभी बदले
दिखे नौबत कभी ऐसी तेरी रहमत बदल देना/3/
हजारों दुख भले देना परीक्षा हर घड़ी लेना
करम इतना ही करना मत मेरी चाहत बदल देना/4/
लगी ऐसी लगन तुझसे भजूंँ दिन रात मैं तुझको
प्रभू इतना करम करना लगन ये मत बदल देना/5/
बुरा हो या भला कोई करूँ कर्तव्य मैं अपना
चलूँ मैं राह बस अपनी न ये आदत बदल देना/6/
दिखाती है ये दुनिया नाज़ नखरे अपने दौलत की
मेरी दौलत हो तुम दातार रिश्ता मत बदल देना/7/
तेरे चरणों में नतमस्तक रहूँ दिन रात बस यूँ ही
न मतलब दुनिया दारी से मुझे तुम मत बदल देना/8/
चढ़ाऊँ पुष्प चरणों में तेरे मैं भाव के अपने
मेरे श्रद्धा सुमन स्वीकार कर किस्मत बदल देना/9/
🙏🌹।। जय श्री श्याम ।।🌹🙏
No comments:
Post a Comment