221 1221 1221 122
मुश्किल खड़ी हो जाएगी ऐ यार किसी दिन
जीना कभी हो जाए न दुश्वार किसी दिन/1/
हर दिन की परेशानियों से तंग ही आकर
कह दे न कभी अलविदा किरदार किसी दिन/2/
मुश्किल नही है ख्वाब कोई करना मुकम्मल
दिखलाएंगे दुनिया को चमत्कार किसी दिन/3/
चेहरे पे हँसी छाएगी इक रोज यकीनन
खुशियों के मियां होंगे हम हकदार किसी दिन/4/
कल वक़्त तुम्हारा था मगर आज है मेरा
करना ही पड़ेगा तुम्हे स्वीकार किसी दिन/5/
फिर कुछ न सुनाया गया उस हादसे के बाद
जब रोने सी बातों पे हँसे यार किसी दिन/6/
अरसा हुआ है खुल के नही मुस्कुराए हम
हो जाएगी यूँ जिंदगी बेकार किसी दिन/7/
हालात नही देते यूँ हमको तो इजाजत
बच्चे ही मना लेते ये त्योहार किसी दिन/8/
लौटी है तमाशा लिए इक भीड़ लिए जीत
आएगी बड़ा बोझ लिए हार किसी दिन/9/
ये वक़्त सिखा देता सभी को है सलीका
जीने का हमें देगा ये आधार किसी दिन/10/
No comments:
Post a Comment