2122 2122 212
कुछ भला या कुछ बुरा हो जाएगा
इससे बढ़ कर क्या बता हो जाएगा/1/
फासले पहले भी तो थे दरमियाँ
अब नया कहिए तो क्या हो जाएगा/2/
यूँ भी है इफरात मंजर खौफ़ तर
हादसा फिर इक नया हो जाएगा/3/
मुख्तसर चाहे हो पर हो जिंदगी
वर्ना जीना नाम का हो जाएगा/4/
इतनी शिद्दत से तराशोगे अगर
कोई भी पत्थर खुदा हो जाएगा/5/
फर्ज़ और इंसानियत के दरमियाँ
मर्म का रुतबा बड़ा हो जाएगा/6/
उसके हिस्से बस मुसाफत आएगी
तिफ्ल जो पहले बड़ा हो जाएगा/7/
जिंदगी से जंग जारी है अभी
क्या पता कब हादसा हो जाएगा/8/
No comments:
Post a Comment