221 2121 1221 212
चाहत रही न कोई चमत्कार देखना
लगते हैं सारे शौक ही बेकार देखना/1/
मन हो गया हताश है खाकर के ठोकरें
जी चाहता है अब तेरा उपकार देखना/2/
कब खत्म होगा मेरा ये उपवास सांवरे
होगा नसीब कब तेरा दरबार देखना/3/
इक आस बस तुझी से बंधी है ओ सांवरे
चाहें हैं इक झलक तेरी संसार देखना/4/
चौखट पे आ गया तेरी दर दर भटक के मैं
दिल चाहता है बस तुझे दातार देखना/5/
दिल से लगा न लेना हमारी तू गलतियाँ
नादान बावलों के तू बस प्यार देखना/6/
करना कुबूल बस हमे जिस हाल में रहे
खोटा खरा न कोई भी किरदार देखना/7/
सांझा किया है तुझसे ही हर एक रंजोगम
नुकसान फायदा तू ही व्यापार देखना/8/
कश्ती तेरे हवाले है पतवार तेरे हाथ
तुझ पर टिकी है आस तू मंझधार देखना/9/
रो रो के जी को खोल के रक्खा यहाँ वहाँ
हारा हुआ है दिल मेरा सरकार देखना/10/
सुनते हैं रहमतें तेरी बरसे है सुब्हो शाम
नंबर कब आयेगा मेरा सरकार देखना/11/
कैसे पुकारते हैं तुझे जानता नही
कोशिश तो की है खूब तू इकबार देखना/12/
No comments:
Post a Comment