221 2121 1221 212
दिल का है मामला प्रभू दिल से निभाईये
उल्फत हुई है आपसे दिल मत दुखाईये/1/
तरसे है कब से देखने की चाह में नयन
जलवा निगार अब जरा जलवा दिखाईये/2/
ये दिल्लगी नही है कोई दिल की है लगी
तुम पर निसार दिल ये जिगर जान आईये/3/
पेचीदगी बहुत है सुना इसकी राह में
दारोमदार आप हैं रस्ता बनाईये/4/
लब पर तेरा ही नाम रहे हर समय मेरे
चाहत यही है दिल की प्रभू सच बनाईये/5/
सजदे में सर झुका रहे दिन रात ही मेरा
है आखिरी तमन्ना ये श्री श्याम गाईये/6/
प्राणों से प्यारे लगने लगे श्याम सांवरे
दीवानगी की हद है प्रभू मान जाईये/7/
इक बार तेरे दर्श की दिल में उठी तलब
इतना भी मत सताईये प्रभू अब तो आईये/8/
🙏🌹।।जय श्री श्याम।।🌹🙏
No comments:
Post a Comment