12122 12122 12122
कभी हमारा खयाल उन्हे भी तो आता होगा
कभी कभी दिल तो उनका भी गुनगुनाता होगा/1/
कभी यकायक तो उठ ही जाते वो होंगे रातों
हमें भी ख्वाबों में देख जी मुस्कुराता होगा/2/
तड़प तो उठते ही होंगे मिलने कभी तो हमसे
कभी लबों पर भी नाम हमारा तो भाता होगा/3/
निगाहें भी झुक ही जाती होगी कभी हया से
हमारी खातिर कभी तो वो छटपटाता होगा/4/
कभी तो गुस्सा बहुत जियादा कभी बहुत प्यार
कभी हमारा भी जिक्र उनको लुभाता होगा/5/
कि बैठे बैठे यूँ खिलवतों में ही सोच हमको
कभी जफाओ पर अपनी दिल से लजाता होगा/6/
कभी सताने लगे हमारी जो याद उनको
तो अश्क आंखों में उनके भी भर ही जाता होगा/7/
No comments:
Post a Comment