221 2121 1221 212
वो बाप कैसे मुश्किलों से पालता रहा
ये दर्द उम्र भर ही हमें चूभता रहा/1/
बच्चों के पेट भरने की जद्दोजहद में ही
ता जिंदगी वो अपनी खुशी टालता रहा/2/
घर में कोई लिबास बिना रह न जाए सोच
बनयान खुद फटी ही पहन झूमता रहा /3/
हर इक की जरूरतो का सदा ही खयाल रख
रिश्ते बखूबी तौर वो संभालता रहा/4/
आएंगे काम मेरे बुढ़ापे के वक़्त में
बच्चों से उम्र भर उसे ये आसरा रहा/5/
अहसास तक न होने गरीबी का वो दिया
हँस हँस के सारी मुश्किलें खुद झेलता रहा/6/
देखा न धूप छांव न ठहरा कभी भी वो
मुश्किल से रास्तो में भी वो भागता रहा/7/
खुशियों में रंज में ही गुजारी है जिंदगी
यूँ जीतता रहा वो कभी हारता रहा/8/
घर के लिए किया है निछावर वो जाने दिल
बेरुखियों का दौर भी बस देखता रहा/9/
No comments:
Post a Comment