1212 1122 1212 22
तेरी पनाह में मेरे ये जिस्मों जान रहे
न हो जमीन या चाहे न आसमान रहे/1/
न इल्तिजा न गुजारिश है कोई और मेरी
बस एक तू ही खयालों में शब बिहान रहे/2/
जुदा न होना कभी चाहे जो सजा देना
सफर के वक्त तू है बस ये इत्मीनान रहे/3/
तू मेरे पास रहे इसलिए जरूरी है
तमाम उम्र ही चलता ये इम्तिहान रहे/4/
कुछ और बात भले हो न हो किसी से कोई
मेरी जुबां पे तेरा हर घड़ी बखान रहे/5/
हर एक कतरा तेरा नाम ही पुकारे बस
अगरचे जिस्म सरापा लहूलुहान रहे/6/
🙏🌹।।जय श्री श्याम।।🌹🙏
No comments:
Post a Comment