1222 1222 122
भला कब तक यूँ ही रोना पड़ेगा
न सोचा था ये जी सस्ता पड़ेगा/1/
मिटा डाले शज़र सारे सहल ही
किसे मालूम था मंहगा पड़ेगा/2/
संभल जाओ अभी भी वक़्त रहते
गया जो वक़्त पछताना पड़ेगा/3/
नकारा हो चुका है पासबाँ अब
तुम्हे लायक तो खुद बनना पड़ेगा/4/
यूँ लाशों पर खड़े कर सल्तनत लो
जवाब इक दिन मगर देना पड़ेगा /5/
तसल्ली से उजाले सो रहे हैं
कहीं से जुगनू मंगवाना पड़ेगा/6/
ढलेगी रात निकलेगा ही सूरज
समय पर सुब्ह भी होना पड़ेगा/7/
बहुत तेज़ी से धड़कन चल रही है
इसी रस्ते में घर उसका पड़ेगा/8/
लगे हाथों चलो मिल आए उससे
कहाँ मौका ये दोबारा पड़ेगा/9/
बहुत ही गमजदा कहता है खुद को
वो मेरे सामने बच्चा पड़ेगा/10/
किसी ने कब भला देखा खुदा को
पर हर इल्ज़ाम उसे ढोना पड़ेगा/11/
कहीं जाता नही रस्ता ये चलकर
जो मंजिल चाहिए चलना पड़ेगा/12/
है जिद्दी मानता बिल्कुल नही मन
न सुधरेगा तो पछताना पड़ेगा/13/
ठिठोली कर रही है जिंदगी बस
मुझे भी साथ में हँसना पड़ेगा/14/
समीक्षा भी जरूरी है यकीनन
समीक्षक उम्दा इक रखना पड़ेगा/15/
सलामत हो सभी खुशहाल हो बस
यही रब से दुआ करना पड़ेगा/16/
No comments:
Post a Comment