221 1221 1221 122
इस हद तो न बिगड़े हैं ये हालात अभी तक
आयी नही है मौत की सौगात अभी तक/1/
कुछ लोग यहाँ हैं तो सही कहने को जिंदा
पसरी नही है पूरी तरह रात अभी तक/2/
कायम दिखी है आस की उम्मीद की किरणें
स्वीकार किसी ने न की है मात अभी तक/3/
अब तक न हुआ हौसला है पस्त किसी का
हर जद्दोजहद जारी है दिन रात अभी तक/4/
इल्ज़ाम फिसलने का भी चप्पल पे ही आया
देता रहा जो साथ हर आफात अभी तक/5/
हालात बुरे हैं बहुत जिस ओर भी देखो
रहबर ने दिखाया न करामात अभी तक/6/
कुछ लोग खफ़ा हैं जरा सिस्टम से यहाँ पर
उनकी किसी से चल रही है बात अभी तक/7/
है फिक्र बहुत हुक्मराँ को फिक्र न तू कर
पहुंचे नही क्या तेरे तक खैरात अभी तक/8/
मुँह फेर गुजर जाना भी आसान नही है
सब जान लिये अपनी हर औकात अभी तक/9/
अब इससे कहो और बुरा क्या कहीं होगा
आये ही नही खुशियों के लमहात अभी तक/10/
No comments:
Post a Comment